तेज रफ्तार का कहर: बाइक हादसे में एक की मौत, दो घायल

SHARE:

इरफान/पोठिया

किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलुआ से रामगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवक—अर्जुन कुमार, कैलाश कुमार और चंदन कुमार—एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस्लामपुर से सिताझाड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिताझाड़ी के निकट स्थित पुल के पास तेज रफ्तार में बाइक अनियंत्रित होकर पुल के किनारे बने रेलिंग से टकरा गई।


हादसा इतना भीषण था कि अर्जुन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैलाश कुमार और चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अर्जुन और कैलाश सगे भाई थे, जबकि चंदन कुमार दूसरे परिवार से था।


घटना की सूचना मिलते ही पहाड़कट्टा थाना अध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई