हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र सहित राजवाड़ा में बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूरे श्रद्धा,आस्था और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। इस दौरान क्षेत्र स्थित विभिन्न नदी तालाबों में व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। छठ घाटों पर व्रती सहित उनके परिजनो ने भी विधिवत पूजा अर्चना किया।
यह महापर्व वर्ष में दो बार चैत और कार्तिक माह में मनाया जाता है। हालांकि चैत माह में मनाया जाने वाले चैती छठ में अपेक्षाकृत कम लोग ही मनाते हैं।
इसी कारण कई व्रतियों ने अपने घर आंगन में ही छोटे तालाब बनाकर नहाय खाय से शुरू हुए इस महापर्व को पूरी श्रद्धा के साथ सम्पन्न किया। चार दिनों तक चोन वाले इस व्रत का समापन चौथे दिन उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में छठ व्रत को लेकर भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


























