आज ही के दिन सुफीसंत जीतनशाह ने दुनियां को अलविदा कहा था
ईद के 25वें दिन ऊर्स मनाने की है परम्परा
कव्वाली का प्रोग्राम भी है प्रस्तावित
कटिहार ग्रामीण – मनिहारी पीर पहाड़ स्थित मजार शरीफ पर परम्परागत हर्ष उल्लास के साथ सालाना ऊर्स का आयोजन होता है। मनिहारी पीर पहाड पर खादिम मंजर शफी की अगुवाई में ऊर्स के आयोजन को लेकर बैठक बुलाई गयी। बैठक में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद लाखो यादव ने भी शिरकत की। अपनी ओर से पुर अमन सहयोग का भरोसा ईंतजामिया कमिटी को दिलाया, जल संकट दूर करने का भी भरोसा दिलाया।
मजार शरीफ के खादिम मंजर शफी ने बताया कि मजार शरीफ पर चादर पोशी कर वतन की अमन चैन व आपसी मेल व मिल्लत के लिए दुआएं की जाती हैं। मिलादुन नबी का आयोजन भी किया जाना है। मजार शरीफ के पास स्कूल के मैदान मे कौव्वाली के आयोजन का भी निर्णय इंतजामिया कमिटी ने लिया है ।
जिसमें भाग लेनेवाले देश मशहूर कव्वालों को दावते सुखन भेजी जानी है । उक्त मौके पर दूर दराज से यहां आनेवाले जायरीनों की सुविधा के लिहाज से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने जाने को लेकर भी मशविरा किया गया.इस मौके पर आलमगीर, मुस्ताक हुसैन, अलीमूल,बेचन सिंह वार्ड पार्षद, तौफेज,सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


























