रोशना बाजार वासियों के लिए जाम बड़ी समस्या,तत्काल समाधान नहीं होने पर रोषपूर्ण प्रदर्शन की दी गई चेतावनी

SHARE:

प्रशासन की अनदेखी से हुआ अतिक्रमण जाम का मुख्य कारण

प्राणपुर/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के रोशना बाजार वासी जाम की समस्या से काफी परेशान हैं।लाभा चौक से रोशना बाजार होते हुए भरतकोल चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क पर अवस्थित इस बाजार से प्रतिदिन सैकड़ों बड़ी एवं छोटी वाहनों का परिचालन होने से जाम की गंभीर समस्या की समस्या बनती हीं रहती है।

जिसके कारण स्थिनीय लोगों को आवागमन में तो दिक्कत होती हीं है।वहीं इलाके का मुख्य बाजार होने से व्यवसायियों के व्यापार पर भी प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है।प्रशासनिक अनदेखी के कारण सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो जाने से संकीर्ण सड़क से वाहनों का परिचालन होने से यह समस्या काफी गंभीर होने लगी है और प्रायः अप्रिय घटना भी घटित होती हीं रहती है।

जाम को लेकर लोगों का आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।समाजसेवी रवि गुप्ता,अरूण गुप्ता, दिनेश साह सहित दर्जनों ने बताया कि खासकर मंगलवार को साप्ताहिक हाट लगने से बाजार में सुबह से देर रात तक जाम की समस्या बरकरार रहती है।

उन्होंने बताया कि अंचलाधिकारी शिखा कुमारी सहित वरीय पदाधिकारियों को भी इस समस्या को लेकर लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया है।लेकिन उनके द्वारा समाधान को लेकर कोई कारवाई नहीं की जा रही है।

जाम के कारण अबतक दर्जनों घटनाएं घट चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कुंभकर्णी निंद्रा से जगाने के लिए रोड जाम हींअंतिम विकल्प रह गया है।जल्द हीं स्थानीय लोगों की बैठक कर सामुहिक निर्णय लिया जाएगा।लोगों ने जल्द हीं रोड जाम कर प्रशासन के विरुद्ध आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!