अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे ऑफिसर्स क्लब में कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

कटिहार – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे वुमेंस वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से रविवार को कोशी रेलवे ऑफिसर्स क्लब में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला रेल समिति की अध्यक्ष निवेदिता नरह एवं उपाध्यक्ष पूजा सिंह ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा समाज के हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

महिला रेल समिति की अध्यक्ष निवेदिता नरह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और उनके योगदान के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भूमिका परिवार, समाज और कार्यस्थल तीनों जगह अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहन और सम्मान देने से समाज और संगठन दोनों मजबूत होते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डीआरएम किरेंद्र नरह और रेल समिति की अध्यक्षा निवेदिता नरह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान और उत्कृष्ट कार्य हेतु 15 महिला कर्मचारियों और निबंध वो चित्रकला प्रतियोगिता में विजई 43 बच्चों को पुरस्कृत और सम्मानित भी किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके महिला रेल समिति की अध्यक्षा निवेदिता नरह, उपाध्यक्ष पूजा सिंह , सचिव मंजरी पाल,संयुक्त सचिव सुधा कुमारी सहित शिल्पी मंडल, मधु मालती , मोनालिसा, उर्वशी राजपाल सहित संगठन की अन्य महिला पदाधिकारी के अलावा एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, सीनियर डी ईई पंकज पाल,सीनियर डीएफएम नंद लाल, एसीएम कुमार जितेंद्र सिंह सहित सभी रेल अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में अन्य महिलाएं आदि मौजूद थी। कार्यक्रम का माहौल पूरा उत्साह और सम्मान से भरा था तथा सभी ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई