समेली /कटिहार – जिला के पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के ग्राम टीकापट्टी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 1500 लीटर अर्धनिर्मित देसी चुलाई शराब मावा, कड़ी को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार की सुबह टीकापट्टी गांव में छापेमारी की।
इस दौरान अवैध रूप से तैयार की जा रही देसी शराब का भंडार बरामद हुआ। पुलिस ने न सिर्फ बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया। बल्कि शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे कई भट्ठियों व उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया।
छापेमारी अभियान में अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


























