बहादुरगंज पुलिस की करवाई: शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

SHARE:

लगभग 6 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपी को बहादुरगंज थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।।

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

होली के मद्देनजर बहादुरगंज पुलिस अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसा है।जहां गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से दो कारोबारी को विदेशी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जहां रजिस्ट्री ऑफिस के समीप छापेमारी कर 3 लीटर विदेशी शराब के साथ राजू सिंह को गिरफ्तार किया ।

वहीं बिरनियां में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड के 3 लीटर विदेशी शराब के साथ श्यामल कुमार साह को गिरफ्तार किया। दोनों ही कारोबारी द्वारा प्रतिबंधित शराब की बिक्री की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी जिसके आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी कर शराब के साथ दोनों कारोबारी को गिरफ्तार कर रविवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दोनों आरोपी के विरुद्ध बिहार राज्य मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई