कोढ़ा /कटिहार – थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ग्रामीणों को गांव में एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शव पर गला रेतने के स्पष्ट निशान पाए गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टु रंजन कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी भी नाबालिक है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से आगे की जांच जारी है।


























