संवाददाता: अब्दुल करीम
किशनगंज शहर के डुमरिया ओवर ब्रिज के नीचे गर्ल्स हाई स्कूल रोड में सोमवार को उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महीने पहले घर से फरार हुई नाबालिग लड़की पर उसके परिजनों की नजर पड़ गई।नाबालिग लड़की सेंटर से मैट्रिक की परीक्षा देकर निकली थी।तभी नाबालिग लड़की की मां अपनी बेटी को ढूंढते हुए स्कूल में बने सेंटर के पास पहुंच गई।नाबालिग लड़की को देखते ही उसकी मां उसे अपने साथ ले जाने लगी।
लेकिन वह अपनी मां के साथ जाने को तैयार नहीं हो रही थी। नाबालिग लड़की के साथ उसका कथित प्रेमी युवक भी था। युवक के साथ शादी रचा लेने की बात कही जा रही थी।इतने में वहां लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर सदर थाना की पुलिस वहां पहुंची।सदर थाना की पुलिस नाबालिग लड़की,उसकी मां व युवक को अपने साथ थाना ले गई।
पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।बताया जाता है की नाबालिग लड़की करीब एक महीने पहले एक युवक के साथ घर से चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी नाबालिग लड़की नहीं मिल रही थी।इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी शहर के एक स्कूल में परीक्षा देने पहुंची है। जानकारी मिलते ही परिजन परीक्षा केंद्र पहुंचे। वहां का नज़ारा बिल्कुल अलग था। नाबालिग लड़की परीक्षा देकर अपने कथित प्रेमी के साथ लौट रही थी।
नाबालिक लड़की जैसे ही परीक्षा केंद्र से बाहर निकली परिजनों की नजर दोनों पर पड़ी, नाबालिग लड़की की मां ने मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाना ले गई, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही थी।वहीं नाबालिग की मां का कहना है कि वह अपनी बेटी को सकुशल घर ले जाना चाहती हैं।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि इस मामले में नाबालिग लड़की के परिजनों ने पूर्व में दिघलबैंक थाना में आवेदन दिया था। दिघलबैंक थाना की पुलिस को सूचना दी गई है।


























