टेढ़ागाछ में नशा मुक्ति जागरूकता रैली आयोजित,नशे के दुष्प्रभावों से किया गया जागरूक

SHARE:

संवाददाता:विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ थाना पुलिस की ओर से मंगलवार को बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के तहत नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता सहायक थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने की। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार, सरोज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय मुखिया अबू बकर, वीएसएस अध्यक्ष गोविंद तिवारी तथा शिक्षक नवल किशोर शर्मा ने भी रैली में सक्रिय सहभागिता निभाई।

रैली मध्य विद्यालय फुलबड़िया परिसर से प्रारंभ होकर फुलबड़िया बाजार होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय फुलबड़िया के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान बच्चे “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त समाज जैसे नारे लगा रहे थे । नारों से पूरा बाजार क्षेत्र गूंज उठा और आम लोगों का ध्यान इस गंभीर सामाजिक समस्या की ओर आकर्षित हुआ।

सहायक थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि नशा समाज के लिए घातक अभिशाप है, जो विशेष रूप से युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाना भी उसकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने कहा कि नशा तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। लेकिन नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता अनिवार्य है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों से अपील किया कि वे अपने परिवार और बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक रहें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई