धुमधाम से मनाया गया कर्मचारी राज्य बीमा निगम ईएसआईसी का 75 वां स्थापना दिवस

SHARE:

कटिहार – कर्मचारी राज्य बीमा निगम ईएसआईसी के 75 वां स्थापना दिवस पर औषधालय शाखा कार्यालय कटिहार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर 75 वां स्थापना दिवस का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक मनीष राज रंजन ने की। कार्यक्रम में अतिथियों को बुके एवं माला पहनकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास सिंह सदस्य कर्मचारी राज्य बीमा निगम सह अध्यक्ष कटिहार मजदूर संघ,पीटर मिंज श्रम अधीक्षक श्रम संसाधन विभाग, अजय मीणा श्रम परिवर्तन अधिकारी केंद्रीय, पंकज कुमार परिवर्तन अधिकारी भविष्य निधि संगठन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार उपस्थित थे। वर्ष 20-25 के लिए सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार आशीष कुमार को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में स्वर्गीय नवीन शर्मा का दिनांक 4 फरवरी 2025 को कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे और उनका निधन हो गया था। वह कर्मचारी राज्य बीमा निगम के पंजीकृत व्यक्ति थे। उनके आश्रितों को 369 रुपया प्रतिदिन लगभग ₹11000 रुपया महीना तथा दुर्घटना तिथि से अब तक लगभग 140000 की बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। इसी क्रम में दूसरा स्वर्गीय भोला मंडल का दिनांक 6 जून 2025 कार्य के दौरान दुर्घटना हो गया था एवं बाद में उनका निधन भी हो गया था।

वह भी कर्मचारी राज्य बीमा निगम के पंजीकृत व्यक्ति थे। उनके आश्रितों को 382 रुपया प्रति दिन लगभग 11 460 प्रति महीना आश्रित हित लाभ का अनुमोदन किया गया है और आजीवन उनके बैंक खाता में हर महीने भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही दुर्घटना तिथि से अब तक लगभग ₹100000 रुपया बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। इस अवसर पर स्वर्गीय नवीन शर्मा एवं स्वर्गीय भोला मंडल के आश्रितों को आश्रित हित लाभ स्वीकृति प्रमाण पत्र भी दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विकास सिंह ने विमित व्यक्तियों के लाभ के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनने का आह्वान किया एवं शाखा प्रबंधक मनीष राज रंजन के द्वारा किए गए प्रयास के लिए भी धन्यवाद दिया। अन्य वक्ताओं में श्रम अधीक्षक पीटर मिंज, श्रमिक प्रवर्तन अधिकारी केंद्रीय अजय मीणा, भविष्य निधि परिवर्तन अधिकारी पंकज कुमार ने भी स्थापना दिवस पर अपनी अपनी बातें रखी ।

कार्यक्रम में नियोक्ता के रूप में प्राइवेट स्कूल के अध्यक्ष अल्तमश दीवान ,अरविंद सिंह, राजेश शाह,रामचंद्र सिंह ,दीपेंद्र कुमार अमर सिंह हरेंद्र मिश्रा मोहनलाल सिंह सहित कटिहार पूर्णिया अररिया किशनगंज से भी नियोक्ता एवं कर्मचारियों ने शिरकत किया ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई