उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक से बीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

SHARE:

बरारी/कटिहार – उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दक्षिणी भण्डारतल के शिक्षक पुष्कर कुमार इन दिनों विवादों के घेरे में है।उक्त शिक्षक अपने पठन पाठन से हट कर मध्य विद्यालय काढ़ागोला घाट में मध्यान भोजन में रुचि रखते हैं और अपने घण्टी में पठन पाठन से दूर होकर हमेशा मोबाइल फोन पर व्यस्त रहते हैं।

साथ ही मध्य विद्यालय काढ़ागोला घाट के प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार महतों को प्रताड़ित करते हैं।उक्त बातें प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार महतों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार सिंह को एक आवेदन देकर जांच करने की मांग की।जिसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने उक्त शिक्षक को स्पष्टीकरण देकर जबाब तलब किया है।

मध्य विद्यालय काढ़ागोला घाट और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक अन्य विद्यालय प्राथमिक विद्यालय उचला नया टोला सिफ्टेड है।जहां दो विद्यालय में मध्यान भोजन चलता है। मध्य विद्यालय काढ़ागोला के प्रधानाध्यापक ने बताया कि उक्त शिक्षक पुष्कर कुमार हमेशा किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विद्यालय में विवाद करते रहते है, जिसके कारण विद्यालय के शैक्षणिक कार्यो में परेशानी होती रहती है।

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार के द्वारा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक पुष्कर कुमार के खिलाफ शैक्षणिक माहौल बिगाड़ने के लिए आवेदन दिया गया है।जिसके उपरांत शिक्षक पुष्कर कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई