होली का त्यौहार को लेकर आजमनगर पुलिस को सतर्क रहने का डीएसपी ने दिया निर्देश

SHARE:

आजमनगर /कटिहार – बारसोई एसडीपीओ निरीक्षण के दौरान आजमनगर थाना पहुंचे। डीएसपी अजय कुमार ने आगामी होली तथा ईद का त्यौहार को लेकर सतर्क रहने तथा 24 घंटे पुलिस गश्ती जारी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि बंगाल सीमा से सटे आजमनगर थाना क्षेत्र के कई रास्ते काफी संवेदनशील रहने के कारण आजमनगर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

बारसोई डीएसपी अजय कुमार ने निरीक्षण के दौरान कहा कि थाने में संधारित अभिलेखों को अधतन करने, सीसीए एक्ट के तहत नामित अपराधियों की गिरफ्तारी करने, गुंडा पंजी में दर्ज अपराधी की सूची कार्यालय में समर्पित करने के निर्देश दिए गए। डीएसपी अजय कुमार ने गश्ती के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जिला स्तरीय टीम भी क्षेत्र में गस्ती हेतु भ्रमण कर रही है साथ ही थाने के पुलिस टीम भी गस्ती में शामिल है।

गश्ती के मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर थाना अध्यक्ष आजमनगर नीरज कुमार, अपर थानाध्यक्ष जीतलेश कुमार, अवर निरीक्षक कौशल भारती, आर्यन कुमार आदि सहित दर्जनों की तादाद में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई