एंबुलेंस में छुपा कर ले जाया जा रहा था शराब,चालक समेत दो गिरफ्तार

SHARE:

उत्पाद टीम ने फरिंगोला चेक पोस्ट पर एंबुलेंस से ले जाया जा रहा 10.50 लीटर विदेशी शराब किया जप्त एंबुलेंस चालक सहित दो को किया गिरफ्तार

किशनगंज/राहुल कुमार

शराब की तस्कर की मंशा रखने वाले नए-नए तरीके अपनाकर उत्पाद टीम व पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार की शाम फरिंगोला चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक एंबुलेंस से विदेशी शराब बरामद किया है। एंबुलेंस से 10.50 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।एंबुलेंस चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान के सतीश और के वेंकट के रूप में हुई है।

दोनों तेलंगाना के हुसैनाबाद के निवासी हैं।वे एंबुलेंस चला रहे थे और शराब को बिहार में कही उतारने वाले थे।उत्पाद विभाग की टीम उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में फरिंगोला चेक पोस्ट पर जांच अभियान चला रही थी।तभी एक संदिग्ध एंबुलेंस पर नजर पड़ी। यह वाहन बंगाल की ओर से आ रही थी।आमतौर पर एंबुलेंस मरीजों को ले जाने के लिए इस्तेमाल होती है और एंबुलेंस देख कर अमूमन जांच भी नहीं की जाती है।

लेकिन उक्त एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था।एंबुलेंस देख कर टीम को कुछ आशंका हुई।आशंका होने पर मौजूद अधिकारी के द्वारा गहन जांच की गई। जांच में पता चला कि एंबुलेंस में शराब ले जाया जा रहा था।शराब मिलते ही एम्बुलेंस पर सवार चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।पकड़े गए आरोपियों ने एंबुलेंस का दुरुपयोग कर जांच अधिकारियों को चकमा देने की कोशिश की थी, क्योंकि एंबुलेंस को आमतौर पर कम चेक किया जाता है।

शराब विभिन्न ब्रांडों की थी।शराब को बिहार में ही कही उतारा जाना था।उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि होली से पहले सीमावर्ती जिलों में शराब तस्करी की आशंका रहती है, इसलिए चेक पोस्टों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में उक्त कार्रवाई की गई है। पुलिस और उत्पाद विभाग ने आम जनता से अपील की है की ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें ताकि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई