केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के किशनगंज आगमन को लेकर तैयारी तेज,25 फरवरी को होगा गृह मंत्री का आगमन

SHARE:

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का लिया जायजा

किशनगंज/प्रतिनिधि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के किशनगंज जिले में दौरे को लेकर पुलिस व प्रशासन के द्वारा भी अब तैयारी शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को किशनगंज पहुंचेंगे जिसे लेकर व्यापक स्तर पर प्रशासन के द्वारा तैयारी की जा रही है।सोमवार को किशनगंज जिले के संभावित कार्यक्रम स्थलों का ,प्रभारी डीएम सह उप विकास आयुक्त प्रदीप झा,एसपी संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का बारीकी से जायजा लिया।

बताया जाता है की केंद्रीय गृह मंत्री अधिकारियों संग बैठक कर सकते है।एसपी व प्रभारी डीएम ने जिला परिषद स्थित मैची सभागार,माता गुजरी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर सभागार का हर स्तर से निरीक्षण किया। केंद्रीय गृह मंत्री यहां बैठक कर सकते है,ऐसे में सभागार का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। वही कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन जैसे आवश्यक इंतजामों की बारीकी से जांच की जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को लेकर हवाई अड्डा से कार्यक्रम स्थल पहुंचने वाले मार्ग पर प्रत्येक सौ मीटर की दूरी पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री की मौजूदगी में सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते है।एसपी संतोष कुमार ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है और इसे लेकर तैयारी की जा रही है। संभावित स्थलों का मुआयना किया जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई