धान के बिचड़े के विवाद में गर्भवती समेत कई घायल

SHARE:

अमदाबाद /कटिहार /प्रतिनिधि

थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव में विगत शाम धान के बिचड़े को लेकर विवाद हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी सहाबुद्दीन (35) ने थाना में आवेदन देकर 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित शहाबुद्दीन ने बताया कि विगत शाम मेसर अली,अमीर और मो. आलमगीर ने जबरन मेरे धान का बिचड़ा अपना बताकर मेरे चाचा मो. अमीन के साथ गाली-गलौज की।

चाचा ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें मारपीट की धमकी दी। इसके बाद चार-पांच अन्य लोगों सहित उक्त लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए और मेरे और मेरे पिता मो. मोमीन, चाचा मो. अमीन, साढ़ू सहाजमाल और सात माह की गर्भवती सायका खातुन के साथ मारपीट की।घटना में मो. मोमीन के सिर और सहाजमाल के ललाट पर गंभीर चोटें आईं। जबकि गर्भवती सायका खातुन को पेट में चोटें लगीं।

सभी घायलों को पीएचसी अमदाबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया गया और आवश्यकतानुसार कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई