फारबिसगंज (अररिया) अरुण कुमार
नायी समाज फारबिसगंज व जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय जेपी सभा भवन में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वां जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता समाजक मार्गदर्शक संरक्षक मुन्ना ठाकुर ने किया, जबकि संचालन वार्ड पार्षद रॉकी ठाकुर उर्फ नन्दन ने की।
समारोह में मुख्यातिथि कांग्रेस नेता शंकर प्रसाद साह, वशिष्ट कांग्रेस नेता अनिल सिन्हा, जदयू नेता किशोर राय, अरुण निराला, नायी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष किशोर ठाकुर, उपाध्यक्ष बिजेंद्र ठाकुर, सन्नी ठाकुर, योग नारायन ठाकुर, महेंद्र ठाकुर आदि ने जननायक के तस्वीर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मौके पर वक्ताओं ने जननायक के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर शोषित वंचित सभी जाति के लोंगो के मसीहा थे। जिन्हों देश की आजादी से लेकर समाज के कमजोर तबकों के लिये जो कार्य किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर वक्ताओ ने फारबिसगंज जैसे पुराने शहर में कर्पूरी ठाकुर जी के नाम पर कोई चौक चौराहा नहीं होना दुर्भाग्य की बात है जबकि कर्पूरी अपने जीवन काल में कई बार फारबिसगंज की धरती पर पधारे है वे स्वतंत्रता सेनानी भी रहे है ऐसे में जननायक कोई व्यक्ति विशेष के न हो सर्वमान्य नेता थे।
इसलिए एक चौक तो कर्पूरी जी के नाम हो। इस अवसर पर पवन ठाकुर, हरेंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, प्रदीप ठाकुर,सत्यनारायण ठाकुर, प्रभु कुमार प्रभाकर, महेंद्र ठाकुर, मुकेश कुमार ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, रमेश कुमार ठाकुर, रूपेश कुमार ठाकुर, नीरज ठाकुर, सुनील कुमार ठाकुर, मंटू ठाकुर, उपेन्द्र ठाकुर, दयानन्द ठाकुर, अनिल ठाकुर, लालू ठाकुर, दीपक ठाकुर, उदय ठाकुर, मिठू ठाकुर, विवेक ठाकुर आदि उपस्थित थे।


























