KishanganjNews:रेडक्रास सोसाइटी के द्वारा कंबल किया गया वितरित

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज में कई दिनों से भीषण ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है।ठंड की वजह से सबसे अधिक परेशानी बच्चो और गरीब गुरबों को उठाना पड़ रहा है।जिसे देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा मानवता की मिसाल पेश की गई है ।मालूम हो कि उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के सहयोग से रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शहर के धर्मगंज मझिया रोड वार्ड नंबर 28 में सैकड़ो गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष इच्छित भारत ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इससे पूर्व रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में कंबल का वितरण किया गया था ।उन्होंने कहा कि आज लगभग 200जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है और आगे भी अलग अलग वार्डो में भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अलग अलग वार्डो में सूची बनाई जा रही है और सूची के आधार पर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया जाएगा।इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साहा, बिमल मित्तल, धनंजय जायसवाल, अजय कुमार सिंह, कमलेश शर्मा, सौरभ कुमार मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई