किशनगंज: इंटर हाई स्कूल परिसर में गैर-शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक की मांग,ABVP ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं डेरा जिला पदाधिकारी विशाल राज को ज्ञापन सौंप कर इंटर हाई स्कूल परिसर में गैर शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई है।

 विभाग संयोजक अमित मंडल ने कहा कि किशनगंज जिले के ऐतिहासिक इंटर हाई स्कूल परिसर में शिक्षा और खेल के अलावा अन्य गतिविधियां संचालित नहीं किया जाना चाहिए।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया ही कि कुछ दिनों से यह जानकारी प्राप्त हो रहा है कि विद्यालय की जमीन पर नगर परिषद एवं अन्य विभाग द्वारा वृद्धा आश्रम एवं अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा जो कि पूरी तरह अनुचित है ।

 विभाग संयोजक ने कहाँ कि 1887 में स्थापित यह ऐतिहासिक स्कूल जिले की धरोहर है, लेकिन विगत कुछ वर्षों से यहाँ के भवनों का उपयोग अन्य विभागों के कार्यालयों और गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए हो रहा है, जिससे शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है और परिसर का दुरुपयोग हो रहा है!

जिला संयोजक दीपक चौहान ने कहा कि विद्यालय परिसर में वृद्धा आश्रम या अन्य विभागीय निर्माण की योजना बनाई जा रही है, जो 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं के भविष्य और उनके खेल-कूद के मैदान के साथ खिलवाड़ है।जिले मे कई स्थान है जहा वृद्धा आश्रम बनाने का कार्य किया जा सकता है।

 जिला मीडिया प्रभारी साहिल साहा ने कहाँ स्कूल परिसर केवल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए होना चाहिए। उन्होंने जिला पदाधिकारी से आग्रह किया है कि भविष्य में किसी भी तरह के गैर-विभागीय निर्माण की अनुमति न दी जाए। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय राय नगर सह मंत्री श्रीकांत कुमार, आयुष गुप्ता मौजूद थे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई