अररिया में बिहार बंद का दिया व्यापक असर,दुकानों को करवाया गया बंद

SHARE:

अररिया /बिपुल विश्वास

भाजपा द्वारा आहूत बिहार बंद का अररिया में व्यापक असर देखने को मिला है। फारबिसगंज में सुबह से ही एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए।बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के नेतृत्व में बंद का आव्हान किया गया।

बिहार बंद के आह्वान में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा विधायक विधासागर केसरी समेत सभी बड़े नेता शामिल हुए।

बताते चले कि वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्द और अमर्यादित बयान दिए गये थे, इसी बात को लेकर आज पूरे बिहार में बंद का आह्वान किया गया है।

कार्यकर्ताओं ने सुबह 8 बजे से पोस्ट आफिस चौक से बंद करवाना शुरू किया और पैदल चलते हुए सभी पटेल चौक पर पहुंचे ।कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष के खिलाफ नेताओं ने प्रदर्शन किया।बिहार बंद के आह्वान में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा के सभी बड़े नेता शामिल हुए।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!