न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला पदाधिकारी ने लगाई बच्चो की वर्चुअल पाठशाला ,बच्चो के जरिए अभिभावकों को मतदान हेतु किया जाएगा जागरूक

कटिहार /रितेश रंजन

मतदान प्रतिशत में कटिहार पिछले दो चुनाव में बिहार में रहा अव्वल ।

जिलाधिकारी कंवल तनुज इस बार भी कटिहार में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कर रहे है हर मुमकिन कोशिश ।

स्कूली बच्चों के साथ वर्चुअल सवांद के जरिये अभिभावकों को मतदान में भाग लेने के लिए कर रहे जागरूक

मतदान प्रतिशत के मामले में लगातार दो बार से पूरे बिहार में अव्वल रहने वाले कटिहार जिला इस बार हैट्रिक लगाने की तैयारी में है, इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा कई कवायद की जा रही है।

जिलाधिकारी कंवल तनुज ने निर्वाचक साक्षरता क्लब वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से सरकारी विद्यालयों को बच्चों से जुड़कर चुनाव से जुड़ी सवाल-जवाब के साथ साथ उनके घर के और आसपास के रहने वाले मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया है।

जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावक और आसपास के रहने वाले लोगों को मतदान क्यों जरूरी है और मतदान के सहारे कैसे सफल लोकतंत्र का निर्माण हो सकता है इस बारे में चर्चा किया।

स्कूली बच्चों ने भी जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि वह अपने अभिभावकों को मतदान के लिए जरूर जागरूक करेंगे, जिलाधिकारी कंवल तनुज ने कहा कि निश्चित तौर पर पिछले दो चुनावों में मतदान प्रतिशत के मामले में कटिहार अब्बल रहा है और इस बार भी इसको बनाए रखने के लिए पूरी कवायद की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment