न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार : बाढ़ के कहर से परेशान पीड़ितो की सुधि लेने वाला कोई नहीं ,भगवान भरोसे पानी के बीच रहने को मजबुर है पीड़ित

कटिहार /रितेश रंजन

बिहार में लगातार 2 सप्ताह के बारिश के कारण एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गया है। कटिहार जिले के कई प्रखंड में बाढ़ ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है।

गंगा और महानंदा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पानी फैलने लगा है और लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर चुका है।

बाढ़ के कारण कदवा प्रखंड क्षेत्र के बांध के अंदर बसे कई पंचायत जलमग्न हो चुके है । जिस कारण लोग अपने सामानो को लेकर ऊंचे स्थान पर आ गये हैं। वहीं बात करें सरकारी मदद की तो इस इलाके में अबतक कोई भी अधिकारी इस क्षेत्र का भ्रमण नहीं किए हैं और न ही राहत कार्य और किचन सेंटर की शुरुआत की गई है।

लोग खाने पीने को लेकर परेशान हैं ।ग्रामीणों का कहना है कि किसी तरह कि सुविधा उन तक नहीं पहुंची है ऐसे में छोटे छोटे बच्चो को लेकर किसी तरह जीवन जीने को मजबुर है ।ग्रामीणों ने बताया कि मवेशियों के लिए चारे का संकट हो गया है ।लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है सभी ने मदद की गुहार लगाई है ।

Share this news

Leave a Comment