न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :अनियंत्रित पिकअप वैन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो की मौत एक का इलाज जारी

कटिहार /रितेश रंजन

आरडीएस कॉलेज सलमारी के समीप घटी घटना

कटिहार जिले के सलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत आरडीएस कॉलेज के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने साइकिल सवार 3 छात्रों को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें 2 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है।

जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। वहीं इस घटना के बाद पिकअप वैन चालक वाहन को लेकर मौके पर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि तीनों छात्र आपस में रिश्तेदार हैं। जिसमें दो सगा भाई गुड्डू कुमार सिंह और राजा कुमार सिंह के साथ उनके फुफेरा भाई तोपन कुमार सिंह अलग साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहे थे और यह तीनों पंचगाछी गांव के रहने वाले हैं।

इस दुर्घटना में गुड्डु और तोपन कि मौत हो गई है। वही राजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Share this news

Leave a Comment