न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना के 80 हजार से अधिक नए मरीज मिले ,आंकड़ा 62 लाख के पार

देश/डेस्क

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 80,472 नए मामले सामने आए है और 1,179 मौतें हुईं है। जिसके बाद देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62,25,764 हो गई है ।

जिसमें 9,40,441 सक्रिय मामले है और 51,87,826 ठीक हो चुके हैं ।मालूम हो कि बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 97,497 पहुंच चुकी है ।

आईसीएमआर के अनुसार मंगलवार (29 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,41,96,729 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,86,688 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Share this news

Leave a Comment