न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने गुजरात से आसाम जा रहे सैकड़ों छात्र छात्राओं को करवाया भोजन ।

किशनगंज /राजेश दुबे

किशनगंज में कार्यकर्ताओ द्वारा किए गए सेवा कार्य से प्रभावित दिखे छात्र छात्रएं ।

लॉक डाउन में छूट मिलने के बाद घर जा रहे थे सभी छात्र छात्राएं ।

गुजरात से आसाम जा रहे 125 छात्र छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किशनगंज में भोजन पैकेट उपलब्ध करवाया ।

जिला संयोजक नवीन गुप्ता ने बताया क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुग्रीव कुमार द्वारा उन्हें छात्रों के आगमन की सूचना दी गई थी जिसके बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अविलंब उनके खान पान सहित अन्य  व्यवस्था की तैयारी की और सभी को पानी भोजन उपलब्ध करवाया गया ।

छात्र नेता ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की अवधारणा है कि “कश्मीर हो या गौहाटी अपना देश अपनी माटी ” इसी नारे को चरितार्थ करने का कार्य किया गया है । एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा कि गई व्यवस्था से पूर्वोत्तर के सभी छात्र छात्राएं काफी प्रभावित दिखे और सभी ने जिले के कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है ।

इस मौके पर नगर मंत्री अमित मंडल ,दीपक चौहान ,मोहित चौधरी , करण साह ,ऋषव सिंह , मृत्युंजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share this news

Leave a Comment