न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :तेजा टोला में जलजमाव को लेकर चोरी चुपके सड़क काटे जाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त, मौके पर पहुंचे विधायक एवं पदाधिकारी

कटिहार/रितेश रंजन

कटिहार शहर इन दिनों जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है हर जगह जलजमाव की समस्या से लोग त्राहिमाम है । जलजमाव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है इसी कड़ी में तेजा टोला लंगड़ा बागान के समीप रेलवे कॉलोनी में जलजमाव का आलम है।

जिसे लेकर कुछ लोगों के द्वारा तेजा टोला जाने वाली सड़क को रेलवे पोखर के समीप देर रात काट दिया गया। जिस कारण तेजा टोला क्षेत्र में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई और आवागमन बाधित हो गई है। जिसे लेकर यहां के स्थानीय लोग काफी आक्रोश में आ गए और सड़क पर आ कर प्रदर्शन करने लगे।

इस दौरान सूचना मिलते ही विधायक तारकिशोर प्रसाद सहित कई वार्ड पार्षद और कई जनप्रतिनिधि के साथ कई विभागीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं। वही उनके द्वारा आक्रोशित लोगों को सड़क काटे जाने का स्थानीय लोगों के द्वारा रात को एक वीडियो बनाया गया है। जिसमें जेसीबी लगाकर सड़क को काट रहे हैं।

आक्रोशित लोगों ने उन पर कार्रवाई करने की मांग विधायक एवं प्रशासन से की है।विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि उन्होने डीआरएम से पूरे मामले पर फोन पर बात की है जिसपर डीआरएम ने करवाई का भरोसा दिया है ।बारिश और जलजमाव से परेशान स्थानीय नागरिकों में गुस्सा व्याप्त है और सभी रेल अधिकारी पर करवाई की मांग कर रहे है ।

Share this news

Leave a Comment