न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल : तृणमूल कांग्रेस के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ किया गया विरोध सभा का आयोजन

नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

नक्सलबाड़ी ब्लॉक -2 तृणमूल कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों एवं राज्य सरकार को आर्थिक रूप से वंचित करने खिलाफ तथा सरकारी संस्थाओें के निजीकरण के प्रतिवाद में रविवार को विरोध सभा का आयोजन किया गया। आयोजित इस विरोध सभा में सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पृथिवीस राय ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से एक भी काम ऐसा नहीं किया गया, जिससे लोगों को राहत प्राप्त होती। उन्होंने कहा भाजपा की अपनी सरकार के दौरान देश के लोगों की हो रही दुर्गति को देखकर भी क्यों आंखें बंद किए हुए हैं। पृथिवीस राय ने कहा कि किसानों के हित की बात करने वाली भाजपा के राज में आज किसानों की अत्यधिक दुर्दशा हो रही है।

उन्होंने कहा देश आज बेरोजगारी और भुखमरी की चपेट में आ गया है और केन्द्र सरकार मौन धारण करके बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा आज केन्द्र सरकार की गलत नीतियां साफ दिखाई दे रही है। केन्द्र सरकार बड़े लाभदायक संस्थानों को भी प्राईवेट हाथों में देने की पूर्ण रूप से तैयारी कर चुकी है। इससे भारत में बेरोजगारी और बढ़ेगी। उन्होंने कहा बंगाल को जानबूझकर केन्द्र सरकार प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment