न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :कटाव से ग्रामीण परेशान ।विद्यालय का अस्तित्व खतरे में

किशनगंज/इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र से डोंक नदी का जलस्तर में जैसे जैसे कमी आ रही वैसे ही कटाव का खतरा बढ़ते जा रहा है। पोठिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बह रही डोंक के कटाव से रामगंज बलुआ प्रधानमंत्री सड़क ,बलदिया हाट का बाज़ार तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय मरिया के अस्तित्व खतरे में है।

प्रखंड क्षेत्र के कोल्था पंचायत स्थित बलदिया हाट के समीप डोंक नदी का कटाव पिछले कई वर्षों से जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व बलदिया हाट स्थित डोंक नदी तथा बलुआ रामगंज प्रधानमंत्री सड़क का फासला लगभग एक किमी था। लेकिन नदी के कटाव का कहर से वर्तमान में नदी और सड़क की दूरी सिमट कर महज लगभग दो मीटर ही बच गया है। हलांकि पिछले वर्ष जल निसरण विभाग बोरी में मिट्टी भड़कर तटबंध का निर्माण की गई थी,जिसका अधिकांश भाग कटकर नदी में विलीन हो गया है।

यदि नदी के कटाव का स्थाई रूप से कोई वैकल्पिक ब्यवस्था नहीं कराई गई तो निकट भविष्य में रामगंज बलुआ सड़क,बलदिया हाट बाज़र,शिक्षा के मंदिर बलदिया हाट स्थित मरिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय मरिया का अस्तित्व नदी में विलीन होने से कोई नही रोक सकता है। ग्रामीणों ने डीएम आदित्य प्रकाश से समस्या का समाधान हेतु गुहार लगाया है।

Share this news

Leave a Comment