न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रानीगंज बिन्नाबाड़ी युवा मोर्चा महासचिव मृणमय राय ने बताया 14 सितंबर से शुरू हुई सेवा सप्ताह कार्यक्रम 20 सितंबर तक चलेगा।

इसके मद्देनजर रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल युवा मोर्चा की ओर से बतासी स्थित श्री श्री राम कृष्ण आश्रम में विभिन्न प्रकार का वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोला नाथ सिद्धा, युवा मोर्चा मंडल व अध्यक्ष तापस मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment