महिला शतरंज प्रतियोगिता में दर्जनों खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

SHARE:

जिला शतरंज संघ और इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा खेल भवन खगड़ा में 27 जनवरी से चल रहे अपनी 24 वीं जिला-स्तरीय वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ किया गया। इसमें अपने जिले के कुल 34 महिला शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया।

संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं कार्यक्रम के संयोजक तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि इन महिला खिलाड़ियों के बीच कुल 6 चक्र का खेल संपन्न करवाया जाना है। खेल के दूसरे चक्र के समाप्ति पर धान्वी कर्मकार, मोनिका शर्मा, सिद्धि सेठिया, तराशा कुमारी, धानी अग्रवाल, प्रियांका शर्मा, सानिया परवीन एवं श्रेया संकल्प 2-2 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर विराजमान हैं। जबकि श्रुतिका दास एवं जयश्री प्रभा 1.5-1.5 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

वहीं दिव्यांशा रंजन, दृष्टि दिया प्रामाणिक ,वैष्णवी कर्ण ,कुमारी जिया, मलका फात्मा ,मायरा रंजन, पलचीन जैन, पीहू रीवा अग्रवाल, अन्वेषा बनर्जी,कस्तूरी प्रभा, कुबेरी केसरी,लिसा साह, रिया गुप्ता, सबा परवीन एवं रिया साहा 1-1 अंक अर्जित करने में सफलता पाई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!