टेढ़ागाछ में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

SHARE:

टेढ़ागाछ/किशनगंज/मनोज कुमार

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बुधवार को भाजपा कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको याद किया गया।इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री लखन लाल पंडित ने अपने सम्बोधन में कहा कि केंद्र हो या प्रदेश सरकार सुशासन की परिकल्पना को साकार कर रही है।

यही सपना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में इसे मूर्त रूप भी दिया गया। आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वाँ जयंती के अवसर पर सभी कार्यकर्ता उनको याद करते हुए उनके किए गए कार्यों से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन एवं उनकी योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचा इस पर संवाद किया गया।

इस अवसर पर नव नियुक्त भाजपा प्रखंड अध्यक्ष देव मोहन सिंह ने अपनी पंक्तियों के माध्यम से “संघर्ष करो मैदान मत छोड़ो, कुछ किए बिना जय जयकार नहीं होती और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती” अपने श्रद्धा सुमन पंडित जी के चरणों में अर्पित किए। कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता मोहन देव शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास, सीताराम पासवान, राजीव कुमार, विष्णु देव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।