न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन ,बैठक आयोजित

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में आगामी विधानसभा की तैयारी को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी।बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीएलओ,संबंधी बूथ वाले विद्यालय व मदरसा के प्रधान शिक्षक,आंगनबाड़ी सेविकाएं,जीविका दीदी व विकास मित्र शामिल थे।

बैठक में बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने सभी उपस्थित अधिकारी व कर्मियों को चुनाव पूर्व की तैयारी की विशेष जानकारी दी।उन्होंने उनके कार्य क्षेत्र की चर्चा करते हुए निर्देश दिया कि वे अपने पोषक क्षेत्र में बूथों की विधि व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे।

उन्होंने नॉडल पदाधिकारी को स्वीप कार्यक्रमों के अंतर्गत पोषक क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।वहीं बीएलओ को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित करना है।इस मौके पर संतोष शर्मा,भगवान चौधरी,नंद कुमार सिंह,संजय सिंह,लक्ष्मी ऋषिदेव,इद्रानंद मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment