न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :सैकड़ों लोगो ने थामा भाजपा का झंडा

किशनगंज/चंदन मंडल

माटीगाड़ा मंडल में 200 से अधिक लोग अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस संबंध में भाजपा के जिला सचिव दिलीप बारोई ने बताया माटिगड़ा मंडल के अंतगर्त एक कार्यक्रम का आयोजन कर 200 से अधिक महिला एवं पुरूष को पार्टी का झंडा देकर भाजपा में शामिल किया गया।

उन्होंने बताया केंद्र सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर 200 से अधिक लोग अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए । आगे उन्होंने कहा राज्य की जनता इस बार चुनाव में भाजपा को विजय बनाने का मन पूरा मन बना चुकी है।

अब वो दिन दूर नहीं जो भाजपा का झंडा पूरे बंगाल में न लहराए जाएं। क्योंकि अब अतिशीघ्र पूरे बंगाल में भाजपा का झंडा लहराया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला महासचिव आनन्दमय बर्मन , सचिव कनिया पाठक व माटिगड़ा मंडल अध्यक्ष निताय राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment