न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार : एजुकेशनल ऐप लॉन्च कर बच्चो कि प्रतिभा को निखारने की कोशिश में जुटे ऋषि

कटिहार/रितेश रंजन

कटिहार में शिक्षक दिवस के मौके पर युवा ऋषि आनंद डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक ऐप लॉन्च किया है । श्री आनंद का यह ऐप बच्चो को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ साथ बेसिक शिक्षा का भी नॉलेज प्रदान करेगा ।

मालूम हो कि यह ऐप बिल्कुल मुफ्त है और गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड किया जा सकता है ।श्री आनंद ने इस ऐप का नाम ऋषि रखा है और उनका कहना है कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए उन्होंने यह ऐप बनाया है और इससे बच्चो को अत्यधिक लाभ मिलेगा ।

गौरतलब हो कि श्री आनंद लंबे दिनों तक बाहर अलग-अलग एग्जाम की तैयारी कर चुके हैं फिलहाल कटिहार लौटकर वह बिहार और कटिहार के प्रतिभाओं के लिए इस पर विशेष काम कर रहे है और उनका कहना है कि कई ऐप पहले से मौजूद है जिनके लिए राशि का भुगतान करना पड़ता है लेकिन उनका ऐप बिल्कुल मुफ्त है ताकि गरीब बच्चो को फायदा मिले साथ ही कहा कि यह JEE NEET की परीक्षा को ध्यान में रख कर बनाया गया है जिसका लाभ बच्चो को मिलेगा ।

Share this news

Leave a Comment