न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश में फिर मिले रिकॉर्ड कोरोना के मरीज ।बढ़ रहा है खतरा

देश/डेस्क


रविवार को स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है और सर्वाधिक 90 हजार से अधिक कोरो ना के मरीज मिके है ।

मालूम हो कि बीते 24 घंटो  में कोरोना वायरस के 90,633 मामले सामने आए और 1,065 मौतें हुईं है।

जिसके बाद देश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या  41,13,812 पहुंच चुकी है ।जिसमें 8,62,320 सक्रिय मामले है और 31,80,866 ठीक हो चुके हैं ।देश में बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 70,626 पहुंच चुकी है ।

आईसीएमआर के मुताबिक कल (5 सितंबर) तक कोरोना वायरस के कुल 4,88,31,145 टेस्ट किए गए जिनमें से 10,92,654 टेस्ट कल किए गए ।

देश में जिस तरह मरीजों कि संख्या बढ़ रही है । अगर यही हालात रहे तो आने वाले एक सप्ताह में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच जाएगी ।

Share this news

Leave a Comment