न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :”भाजपा है तैयार और आत्मनिर्भर है बिहार” के नारे के साथ बीजेपी ने किया चुनावी शंखनाद

कटिहार/रितेश रंजन

कटिहार में भाजपा ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है ।मालूम हो कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा शहर के वरदान बैंक्विट हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर चुनाव का शंखनाद किया गया है ।

बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह एमएलसी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं में उन्होने जोश भरा है ।

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से विशेष बातचीत में कहा कि बिहार के व्यवसायी अब आत्मनिर्भर ही नहीं बल्कि सबल और स्वाबलंबी भी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर  msme के तहत ऋण प्राप्त कर हमारे देश के युवा व्यवसायी अब दूसरे लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का नारा है कि “भाजपा है तैयार और आत्मनिर्भर है बिहार “। श्री गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय मे भारत विश्व का सबसे बड़ा रोजगार देने वाला देश बनेगा। 

 उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे भी व्यवसाई के साथ केंद्र सरकार हर वक़्त कदम से कदम मिला कर खड़ी रही है। श्री गुप्ता ने एक सवाल का जबाब देते हुए कहा कि अब सरकार और सत्ता में व्यवसायियों को भी भागीदारी मिल रही है।

Share this news

Leave a Comment