न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सिविल सर्जन ने की पीएचसी में बैठक ,दिए जरूरी दिशा निर्देश

किशनगंज/इरफान

मंगलवार को पोठिया पीएचसी में सिविल सर्जन के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्तिथि में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीकारण,कोविड 19, आदि पर विशेष रूप से सीएस ने उपस्थित चिकित्सक एवं कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिए ।

लगातार तीन घण्टे तक चल रही बैठक में सीएस का फ़ोकस टीकाकरण तथा कोविड 19 पर केंद्रित रहा।उन्होंने टीकाकरण को लेकर तथा कोरोना जांच के लिए एएनएम को गांव में लोगों को जागरुक करने तथा गाँवो से कोरोना टेस्ट कराये जाने के लिए एक लक्ष्य एएनएम को पूरा करने हेतु कहा गया।

बैठक के दौरान सारोगारा पंचायत स्थित हल्दीबाड़ी गांव की आशा कार्यकर्ता गुलनाज तथा रुकसाना द्वारा की गई लिखित शिकायत का भी जांच की गई। इससे पहले सिविल सर्जन ने अस्पताल के ओपीडी वार्ड तथा प्रसव वार्डो का निरीक्षण किया एवं इससे जुड़े पंजी को भी खंगाला गया।

इस प्रकार उन्होंने अस्पताल के प्रधान लिपिक राजेश कुमार के कार्याल में पहुँच कर कई पंजियो को खंगाला ओर पंजियो के निरीक्षण से सन्तुष्ट दिखे,इस क्रम में लिपिक को सख्त निर्देश देते हुए कहा की कार्यालय को अभिलम्ब नए भवन में शिफ्ट करें। बैठक में प्रधान लिपिक राजेश कुमार,डा0 केपी सिंह आशा व एएनएम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment