टेढ़ागाछ/किशनगंज/मनोज कुमार
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को प्रखंड कार्यालय टेढ़ागाछ में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि तौसीफ आलम की अध्यक्षता में बाढ़ को लेकर आपदा अनुश्रवण समिति की बैठक आयाेजित की गई।
इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी गन्नौर पासवान, अंचल अधिकारी शशि कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, शिक्षा विभाग के कर्मचारी, जलनिसरण विभाग के कर्मचारी,मनरेगा विभाग के कर्मचारी व अन्य विभागों जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा बाढ़ से पूर्व आवागमन की सुविधा बहाल रखने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में अंचलाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आपदा से जुड़ी सभी जरूरत की समान उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं बैठक में पंचायत से जुड़े मुखिया ने अपने-अपने पंचायत में बाढ़ से क्षति होने की जानकारी दी।वहीं पंचायत समिति सदस्य भी अपने-अपने क्षेत्र में बाढ से हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी दी।स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कई जगहों पर नव की व्यवस्था करने की मांग सीओ से की गई।जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक में सुझाव दिया गया कि कई स्थानों पर सड़क नदी के कटाव की चपेट में है।
वैसे स्थानों को चिन्हित कर जल्द से जल्द कटावरोधी कार्य किया जाय। इस बैठक में पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी- अपनी सुझव व्यक्त किया। बैठक में मुखिया अबू बकर, मुखिया प्रतिनिधि शबदर हुसैन अंसारी, मनोज कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य इस्माइल आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम, पंचायत समिति सदस्य सोनावती,संतोष कुमार, सरपंच नौशाद आलम , सभी पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद थे।
