न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :कोरोना से आतंकित ग्रामीणों को पुलिस अधिकारी के द्वारा किया गया जागरूक

किशनगंज/गलगलिया/चंदन मंडल

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी प्रखंड के बिन्नाबाड़ी पंचायत अंतगर्त सिंघयाजोत में एक युवक को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद लोग आतंकित हैं। उक्त युवक को इलाज हेतु कोविड- 19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त युवक को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हाहाकार मच गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति के घर व आसपास के इलाके में जीवाणु मुक्त करने उद्देश्य से सैनिटाइजर क छिड़काव किया जाएगा।

वहीं आतंकित इलाके के लोगों को देवीगंज पुलिस पोस्ट इंचार्ज अशोक अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर घबराए नहीं सतर्क रहे जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए ।

आपलोग अगर जागरूक होगें, तो इस रोग का मुकाबला बड़ी आसानी से किया जा सकता है।

Share this news

Leave a Comment