न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :13 वर्षीय बच्चा लापता ,परिजनों ने थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट

किशनगंज/गलगलिया/चंदन मंडल

नक्सलबाड़ी थाना अंतगर्त रेल गेट के पास से एक नाबालिग शाहिद शेख लापता हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलबाड़ी रेल गेट के निकट रहने वाले ऐनुल शेख का करीब 13 वर्षीय पुत्र शाहिद शेख कल दो बजे से लापता हो गया।

इसके बाद परिवार वालों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला है। बाद में परिवार वालोें ने इस संबंध में नक्सलबाड़ी थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

लापता शाहिद शेख के मां ने बताया उनका बेटा दिन में कही भी रहे लेकिन शाम में वो रोजाना अपने घर को आ जाता था। लेकिन को बुधवार की शाम वो घर नहीं आया। अब वो कहां होगा और किस हाल में होगा , पता नहीं।

ये सब बताते हुए वो जोर -जोर से रोने और बिलखने लगी। फिलहाल नक्सलबाड़ी थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Share this news

Leave a Comment