किशनगंज :एसएसबी के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत मुर्गी के चूजों का किया गया वितरण

SHARE:

किशनगंज /टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ भारत नेपाल सीमा पर तैनात 12 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज की सीमा चौकी फतेहपुर मे शुक्रवार को एसएसबी अधिकारी काईखो अथिखो, द्वितीय कमान अधिकारी एवं माफीटोला कंपनी कमांडर जगदेव सिंह की उपस्थिति में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमावर्ती गांव बेरिया, खनियाबाद, फतेहपुर एवं टेढ़ागाछ से जरूरतमंद 60 लोगो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुर्गी के चूजों का वितरण किया गया।

सर्वप्रथम वितरण कार्यक्रम के दौरान 12 वी वाहिनी के काईखो अथिखो, द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम में उपस्थित खनियाबाद पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शहजाद आलम एवं भोरहा पंचायत के मुखिया अबू बकर, फतेहपुर थाना प्रभारी पल्लवी कुमारी के साथ सीमावर्ती गांव से आये लोगो का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री काइखो अथिखो ने बताया कि वाहिनी अपने बल के उद्देश्य (सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व) पर निरंतर कार्य करते हुए प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रकार के नागरिक कल्याण कार्यक्रम करवाती रहती है। लोगो को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दिया।


इसी क्रम में आज 12 वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 1428 मुर्गी के चूजे सीमावर्ती 60 लोगो के बीच उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए वितरित किए गए जिससे 60 घरों के परिवार लाभान्वित हो सकेंगे।
वितरण समारोह के दौरान फतेहपुर थाना प्रभारी पल्लवी कुमारी, मुखिया शहजाद आलम एवं अबू बकर के साथ अन्य ग्रामीण व एसएसबी के जवान उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!