न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन

किशनगंज/विजय कुमार साहा

आपसी सौहार्द को लेकर टेढ़ागाछ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष चितरंन प्रसाद यादव ने की। जिसमें मुख्य रुप से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित,अंचल आधिकारी अजय कुमार चौधरी सांख्यिकी पदाधिकारी प्रदीप कुमार उपस्थित हुए टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि एव बुद्धिजीवीयों ने शांति समिति की बैठक में शामिल थे।

शांति समिति की बैठक में दोनों पक्षों के लोगों से अपील की गई कि सभी शांति पूर्वक और आपसी सौहार्द के साथ चले,भाईचारगी बनाये रखे,थानाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि आपसी सौहार्द बनाये रखे,ये गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखे,अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस लगातार अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं। किसी भी अफवाह को फैलने ना दें तथा पुलिस का सहयोग करें। साथ ही आम लोगों से थाना अध्यक्ष ने अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदेह होता है तो तुरंत वह इसकी सूचना पुलिस को दें।

Share this news

Leave a Comment