न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :विधायक तौसीफ आलम ने किया 3 सड़कों का शिलान्यास

किशनगंज/विजय कुमार साहा

विधायक तौसीफ आलम ने टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग पंचायतों में तीन सड़कों का विधिवत फीता काटकर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सर्वांगीण विकास हो रही है। सड़क,बिजली, स्वास्थ्य,शिक्षा और शुद्ध पेयजल ग्रामीणों को उपलब्ध कराने को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं। आने वाले दिनों में बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं हर जगह उपलब्ध हो, इसके लिए तमाम योजनाएं धरातल पर उतर रही है।

उन्होंने बताया चिल्हनियाँ पंचायत अंतर्गत सुहिया से देवरी खास तक लगभग तीन किलोमीटर 2करोड़ 56 लाख की लागत राशि से एवं वहीं देवरी से देवरी खास तक 1.300 मीटर एक करोड़ 15 लाख की लागत राशि से एवं डाकपोखर पंचायत अंतर्गत धाधर से रहमतपुर तक लगभग 1.5 किलोमीटर 1 करोड़ 56 लाख लागत राशि से सड़क निर्माण की जायेगी। उन्होंने बताया 3 सड़कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ 27 लाख राशि स्वीकृत हुई है।विधायक के सौजन्य से सड़क का शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हो गया।सड़क के शिलान्यास से स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी गयी। इस कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि डॉ० रफीक आलम, जिला परिषद सदस्य श्यामलाल राम, मुखिया कल्पना देवी,मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार,सरपंच दीपलाल मांझी,बच्चनदेव सिंह,पूर्व जिला परिषद शौकत अली,कॉंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश गिरी, महबूब आलम सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment