न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :फैक्ट्री द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से बच्चे की हुई मौत

किशनगंज /संवादाता 

जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भातगांव पंचायत के नेम गुड़ी में एक फैक्ट्री द्वारा कचड़ा फेकने के लिए बनाए गए गड्ढे में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई ।मृतक बच्चे की पहचान मो अंसार आलम पिता मो अजीमुद्दीन के रूप में हुई है ।ग्रामीणों  के मुताबिक रीगल फैक्ट्री द्वारा यह गड्ढा खोदा गया था ।

घटना के बाद नाराज़ लोगो ने NH 327 ई को भी घंटो जाम कर दिया ।बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने पर लोगो का गुस्सा शांत हुआ ।मौके पर ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मोहन कुमार , गलगलिया थाना अध्यक्ष तरुण कुमार गणेश सहित ठाकुरगंज बीडीओ भी पहुंचे और करवाई का आश्वासन दिया उसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया ।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Share this news

Leave a Comment