एसएसबी के द्वारा बॉर्डर भ्रमण सह आयुध प्रदर्शनी कार्यक्रम का किया गया आयोजन

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 12 वीं बटालियन एसएसबी की ए कंपनी फतेहपुर के जवानों ने स्कूली बच्चों को भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा का भ्रमण एवं आयुध प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया। कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर एल. अहंजाओ सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर के बच्चों को इंडो नेपाल बॉडर पीलर संख्या 150 का भ्रमण कराते हुए दोनों देशों को विभाजन करने वाले नो मैन्स लैंड, बॉडर पीलर, सब पीलर की जानकारियां दी।

इस दौरान छात्रों को फतेहपुर कैम्प परिसर का परिभ्रमण कराते हुए जवानों के रहने वाले बैरेक, एवं हथियारों की प्रदर्शनी दिखाया गया। और बताया गया कि किस प्रकार हमारे देश के जवान सीमा पर तैनात रहकर दुश्मनों का मुकाबला करते हैं। छात्रों के साथ इंस्पेक्टर एल. अहंजाओ सिंह,एएसआई चंदन राम, एचसी/जीडी अब्दुल्ला अंसारी, सीटी/जीडी डीएस तोमर, महिला जवान सीटी/जीडी बबीता कुमारी, नीतू आदि एवं विद्यालय के शिक्षक शामिल थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!