न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जिले में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है जन्माष्टमी का त्योहार

किशनगंज /विजय कुमार साहा

किशनगंज जिला मुख्यालय सहित अलग अलग प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है।मालूम हो कि इस साल महामारी की वजह से लोग सावधानी बरतते हुए भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मना रहे है ।

राधा कृष्ण के रूप में बच्चे

इस अवसर पर जिले के टेढ़ागाछ ,शीशागाच्छी,बीबीगंज,मटियारी,पैकटोला, बेणुगढ़,खनियांबाद,गम्हरिया,सुहिया,तेघरिया राधा कृष्ण मंदिरों व पूजा पण्डालों में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की। क्षेत्र में धुमधाम से कृष्ण जन्मष्टमी का उत्सव मनाया गया।पूजा स्थलों पर पूजा कमिटी के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंस बनाये रखने का व्यपाक इंतजाम किया गया था।इस क्षेत्र के लोग कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव को लेकर उत्साहित दिखे।

त्योहार के मौके पर छोटे छोटे बच्चो को भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के रूप में सजाया गया है जो बड़े मनमोहक लग रहे है ।

Share this news

Leave a Comment