न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा पृथ्वी दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

किशनगंज/संवादाता

पृथ्वी दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, किशनगंज के द्वारा शहर के विभिन्न सरकारी संस्थाओं के परिसर में पौधारोपण किया गया ।इसके अन्तर्गत सेल्टेक्स अधिकारी के आवास परिसर, जिला कोषागार कार्यालय परिसर सहित अंबेडकर आश्रय स्थल, नगर परिषद और टाउन हाॅल परिसर में विभिन्न तरह के पौधे लगाए गए।

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य के मुहिम में कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार,कोषागार पदाधिकारी रामबालक प्रसाद, सहायक कोषागार पदाधिकारी नुरूल हक, नगर परिषद अध्यक्ष हीरा पासवान , गायत्री परिवार के जिला संयोजक राकेश कुमार, अधिवक्ता कमलेश कुमार, समाजसेवी ललितेन्द्र भारतीय और देबू दास की सराहनीय भूमिका रही । बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली में वन विभाग द्वारा पौधे की उपलब्धता कराई गई।इस मौके पर दिनेश प्रसाद गुप्ता एवं रंजीत कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Share this news

Leave a Comment