बिहार:शिक्षा मंत्री ने सचिव के के पाठक को भेजा पीत पत्र, कार्यशैली पर उठाए सवाल

SHARE:

बिहार में शिक्षा विभाग एक बार फिर से सुर्खियों में है ।ताजा मामला शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव के के पाठक के बीच जारी घमासान को लेकर है। शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर अपने विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज हैं। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव केके पाठक को पीत पत्र भेजा है। साथ ही मंत्री ने विभाग के निदेशक स्तर के पदाधिकारियों को भी पीत पत्र भेजा है।शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने अपने पत्र में लिखा है कि ऐसा देखा जा रहा है कि कई मामलों में सरकार के कार्य संहिता के हिसाब से काम नहीं कराए जा रहे हैं।

पत्र में कहा गया है की राजपत्रित अधिकारियों को उनके पद के अनुसार काम नहीं दिए जा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों से उनके पद से नीचे स्तर के काम लिए जा रहें हैं। इसलिए इस तरह की कार्यशैली में सुधार लाने की जरूरत है ।यही नहीं विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति को मंत्रालय में भी भेजने का निर्देश दिया गया है एमशिक्षा मंत्री ने  केके पाठक को ‘हीरो बनने’ वाले कामों से दूर रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आईएएस केके पाठक अपनी रॉबिनहुड छवि चमकाने, सुर्खियों में आने और राजनेताओं का ध्यान खींचने के लिए ऐसे काम कर रहे हैं, जिससे विभाग के बारे में नकारात्मकता फैल रही है।

शिक्षा मंत्री ने मीडिया के साथ सूचना साझा करने को लेकर भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ सूचना साझा करने के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एसओपी का पालन किया जाए। बंद कमरों में होने वाली बैठकों की जानकारी लीक न की जाए।ऐसा कोई कृत्य न किया जाए, जिससे कि विभाग के बारे में नकारात्मकता फैले। कोई भी अधिकारी इसका उल्लंघन करते पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सबसे ज्यादा पड़ गई