न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

उत्तरप्रदेश : गोलगप्पे खाने गई युवती को ठेले वाले से हुआ प्यार ,हो गई फरार

उत्तर प्रदेश/डेस्क

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक बहुत ही दिलचस्प  मामला सामने आया है.अभी तक प्यार की सैकड़ों कहानियां आप ने पढ़ी और सुनी होगी लेकिन 
 यहां गोलगप्पा खाने गई युवती को ठेले वाले से प्यार हो गया. आपने यह पहली बार सुना होगा कि गोलगप्पा खाते-खाते कोई महिला या युवती गोलगप्पे वाले को ही दिल दे बैठे ।

ऐसा यूपी के मिर्ज़ापुर के कछवा थाने के आदर्श नगर इलाके में हुआ.
खबरों के मुताबिक , यहां एक गोलगप्पा वाला ठेला लगाता था. एक लड़की वहां गोलगप्पा खाने गई थी. इस दौरान गोलगप्पा खाते-खाते उसे ठेले वाले से प्यार हो गया.

इसके बाद वह लड़की मौका देखकर उसके साथ ही फरार भी हो गई.हालाकि बाद में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया ।वहीं परिजनों द्वारा पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है । घटना के बाद लोगो के बीच चर्चाओं का बाज़ार गर्म है और लोग खूब चटखारे लेकर एक दूसरे को ये कहानी सुना रहे है ।

Share this news

Leave a Comment