किशनगंज /बहादुरगंज/निसार अहमद
बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत शमेशर वार्ड नंबर 15 में एहसान मास्टर के घर से इस्लाम डीलर के घर तक जाने वाली सड़क पर कल्वर्ट का निर्माण करवाया गया लेकिन मिट्टी नही भरे जाने से राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने कहा की लगभग 20 दिन से यह कल्वर्ट अपनी बेनूरी पर रो रही है ।
कल्वर्ट आने जाने वालों के लिए खतरनाक बन चुकी है इसमें अभी तक गड्ढा बना हुआ है मिट्टी का भी कार्य पूरा नहीं होने के कारण लोगों का आगमन बंद है ।ग्रामीणों ने तत्काल संबंधित विभाग से कार्य पूर्ण करवाने की मांग की है ग्रामीणों का कहना है की अगर इसी तरह स्थिति रही तो कभी भी दुर्घटना घट सकती है।




























